फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Allegations of illegal construction in the premises of Maa Kali temple, memorandum submitted to SDM

Sonebhadra News: मां काली मंदिर परिक्षेत्र में अवैध निर्माण का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 26 Feb 2026 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Allegations of illegal construction in the premises of Maa Kali temple, memorandum submitted to SDM
नगर के ऐतिहासिक शक्तिपीठ मां काली मंदिर परिक्षेत्र में अवैध निर्माण से श्रद्धालुओं में असंतोष है। बुधवार को अधिवक्ताओं समेत धार्मिक, सामाजिक संगठन से जुड़े सैकड़ों लोग तहसील कार्यालय पहुंचे। एसडीएम निखिल यादव से मिलकर ज्ञापन सौंपा और अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। अगुवाई कर रहे पूर्व बार अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि मंदिर परिक्षेत्र में एक व्यक्ति की ओर से अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इससे आम जनमानस की भावना आहत हो रही है। तत्काल अवैध निर्माण रोका जाना चाहिए। इस मौके पर चेयरमैन कमलेश मोहन, जितेंद्र श्रीवास्तव, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, जेबीएस अध्यक्ष पंकज जायसवाल, दिलीप पांडेय, आलोक अग्रहरि, पीयूष अग्रहरि, मां काली सेवा समिति के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed