फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Allegation of using inferior material in road construction

Sonebhadra News: सड़क निर्माण में घटिया मैटेरियल प्रयोग करने का आरोप

Sun, 14 Apr 2024 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Allegation of using inferior material in road construction
विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत मिटिहिनिया के लालबिजौरा मे पांडू नदी पर निर्मित पुल के दोनों साइड हो रहे सड़क निर्माण में खराब सामग्री का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत सामने आई है। सड़क निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वितीय करा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण वाचस्पति त्रिपाठी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों से इंतजार के बाद दो गांवों को जोड़ने के लिए अभी हाल में ही लालबिजौरा पाण्डूनदी पर पुल का निर्माण कराया गया है। इसके दोनों तरफ सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। नई मिट्टी फिलिंग कर ही सोलंग बिछा दिया गया है। कुटाई किए बगैर ही पेंटिंग करने की तैयारी ठेकेदार की तरफ से कराई जा रही है, जो बनते ही उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि नव निर्मित पुल पर अभी काम पूरा नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में मैटेरियल की गुणवत्ता की जांच कराए जाने की मांग की। इस संबंध में अवर अभियंता गोपाल का कहना है कि लालबिजौरा पुल के दोनों साइड मानक के अनुसार एप्रोच सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। अभी निर्माणाधीन है। पुल पर पिरिंग कोट भी होना शेष है। पानी डालकर कुटाई की जाती है। कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed