{"_id":"6640fabdd1ce52ce9304ff51","slug":"allegation-of-attempting-to-burn-married-woman-for-dowry-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-112972-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दहेज के लिए विवाहिता को जलाने के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दहेज के लिए विवाहिता को जलाने के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के राबर्ट्सगंज नगर निवासी एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल में उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर जलाने का भी प्रयास किया गया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को मिली तहरीर में कंचन नाम की विवाहिता ने बताया कि कुछ साल पूर्व उसकी शादी अदलहाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी गोपाल केशरी से हुई थी। जहां अक्सर दहेज के लिए उसके साथ मारपीट की जाती है। पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार को उसका पति ससुराल के अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। वहीं पेट्रोल उड़ेलकर उसे जलाने का भी प्रयास किया गया। आस-पड़ोस के लोगों के पहुंचने पर उसकी जान बची।
आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे अधमरा कर सड़क किराने घर के बाहर फेंक दिया। जहां मायके के लोग पहुंच कर उसे घर ले आए। रात में दो बजे रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की तरफ से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राय ने बताया कि मामला मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाने का है। संबंधित को वहीं भेजा गया है। अदलहाट पुलिस को सूचना भी दे दी गई है।