फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   All three accused of gangrape arrested

युवक को बंधक बनाकर युवती संग सामूहिक दुष्कर्म करने वालेतीनों आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 May 2021 09:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
All three accused of gangrape arrested
सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के बकरिहवा गांव के पास रविवार को पुलिस ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

बीजपुर थाना क्षेत्र के एक मंदिर में पूजन अर्चन करने प्रेमी युगल शनिवार को गया था। उसी दौरान तीन युवकों ने प्रेमी को बंधक बना कर तीनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था । घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था। रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे बकरिहवा के समीप से एसएचओ ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष देवतानंद सिंह ने युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी श्यामलाल पुत्र रामकुंवर पनिका, मुनीलाल पनिका पुत्र रामभजन पनिका और अंगद केवट पुत्र रामगनेश केवट से पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed