फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   All labor organizations boycott joint secretary level talks, stand on strike

संयुक्त सचिव स्तर की वार्ता का सभी श्रम संगठनों ने किया बहिष्कार, हड़ताल पर अडिग

Fri, 26 Jun 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
All labor organizations boycott joint secretary level talks, stand on strike
अनपरा। कोल मंत्रालय द्वारा कोल इंडिया के सभी श्रम संगठनों को हड़ताल के संदर्भ में संयुक्त सचिव द्वारा शुक्रवार को एक बैठक बुलाई गई थी। जिसका सभी श्रम संगठनों ने एक स्वर में बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर अडिग़ रहने का निर्णय लिया है।।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा के मीडिया प्रभारी अरूण कुमार दूबे ने बताया कि एनसीएल स्तरीय व परियोजनाओं में भी हड़ताल के नोटिस के संदर्भ में जो भी बैठके बुलाई जाएंगी उसका संयुक्त रूप से बहिष्कार किया जाएगा । 2, 3 व 4 जुलाई को होने वाले हड़ताल के समर्थन में नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन सभी परियोजनाओं में तेज कर दिया गया है । शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारी बीएमएस के मुन्नी लाल यादव , एटक के अशोक दुबे , अजय कुमार , एचएमएस के ओ पी पांडेय, सुशील कुमार, इंटक के त्रिभुवन सिंह, दिलीप सिंह, सीटू के पी एस पांडेय , आर एन शर्मा सीटिया के बी के पटेल, एससीएस टीओ बीसी कौन्सिल के जयबहादुर यादव सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी संयुक्त रूप से बीना, ककरी और कृष्णशिला में होने वाले गेट मीटिंग को संबोधित किया । वक्ताओं ने कहा कि इस हड़ताल में सभी संगठन चाहे वे किसी भी स्थानीय संगठन या किसी गुट से संबंधित हो सभी ने कोल इंडिया और उसके कर्मचारियों के अस्तित्व को बचाने के लिए हड़ताल का समर्थन किया है इस बार की हड़ताल में कोई भी आकस्मिक सेवाओं या यूटिलिटी सर्विस के नाम पर छूट नही दिया जाएगा । सभी सेवाएं पूरी तरह 3 दिन बन्द रहेंगी । न तो कोयले का उत्पादन होगा न ही डिस्पैच होने दिया जाएगा । इस दौरान कोल कर्मियों ने सरकार व प्रबंधन के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed