फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   All EOs should visit five wards and give report in 24 hours: Nodal Officer

सभी ईओ पांच-पांच वार्डों का भ्रमण कर 24 घंटे में दें रिपोर्ट: नोडल अधिकारी

Mon, 06 Sep 2021 07:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
All EOs should visit five wards and give report in 24 hours: Nodal Officer
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा करते जिले के नोडल अधिकारी मो.मुस्तफा। - फोटो : SONBHADRA
नोडल अधिकारी मो. मुस्तफा ने सोमवार को जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण पर जोर दिया तो डेंगू और वायरल पर प्रभावी अंकुश के लिए डीडीटी का छिड़काव, बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए। पचास लाख से अधिक की सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में नोडल अधिकारी ने समीक्षा के दौरान सभी विभागों को कोविड के प्रति पूरी सावधानी बरतने की हिदायत दी। कहा कि अभी कोरोना का संक्रमण टला नहीं है, लिहाजा पूरी होशियारी के साथ संक्रमण से बचाव करते हुए कार्य करें। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में रह रहे गोवंशों की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत, कोविड-19 से बचाव संबन्धी टीकाकरण, संभावित डेंगू से बचाव के लिए डीडीटी का छिड़काव, शहरी व ग्रामीण इलाकों में साफ-सफाई, नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण, मूल्य समर्थन योजना के तहत खरीदे गए खाद्यान्न के भुगतान, सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी व ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना-शहरी व ग्रामीण आदि की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले के सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने नगर निकायों के कम से कम पांच-पांच वार्डों का स्थलीय निरीक्षण करके 24 घंटे के अंदर साफ-सफाई, जल जमाव, बिजली, पानी आदि की सुस्पष्ट रिपोर्ट डीएम के समक्ष प्रस्तुत करें। फिर इसकी क्रॉस चेकिंग कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि डीएम ग्रामीण इलाकों के साथ ही शहरी इलाकों में साफ-सफाई आदि की व्यवस्था बेहतर बनाए रखें। लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, पैकफेड, जल निगम, आवास-विकास, सेतु निर्माण निगम, राष्ट्रीय निर्माण निगम को दायित्वबोध कराते हुए कहा कि जिनको बजट प्राप्त हो गया है, बिना विलंब कार्य पूरा करें। बैठक में डीएम अभिषेक सिंह, अपर श्रमायुक्त सरजूराम, जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं सख्या अधिकारी ओपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed