फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Alert in border areas after Naxalite attack in Chhattisgarh

Sonebhadra News: छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के बाद सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट

Thu, 27 Apr 2023 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
Alert in border areas after Naxalite attack in Chhattisgarh
विंढमगंज। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले के बाद जिले में भी पुलिस अलर्ट हो गई है। बृहस्पतिवार को दिन भर पुलिस व पीएसी की टुकड़ियां छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड सीमा से सटे इलाकों में कांबिंग करती रहीं। जंगलों में जाकर चरवाहों व स्थानीय लोगों से संदिग्धों की जानकारी ली।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले की सूचना के बाद छत्तीसगढ़ से सटे सोनभद्र की सीमाओं पर पुलिस की ओर से बुधवार की रात से ही सघन चेकिंग की जा रही है। बुधवार की रात रांची-रीवा मार्ग के विंढमगंज के झारखंड बॉर्डर पर भी पुलिस ने पड़ोसी राज्य की सीमाओं में सघन जांच के लिए चेकिंग पोस्ट लगाया है। सीओ ददन प्रसाद के नेतृत्व में आस-पास के कई थानों की पुलिस ने बैरियर पर जांच किया। जहां आने और जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। इस दौरान दुद्धी सीओ ददन प्रसाद गौड़ ने विंढमगंज-झारखंड बॉर्डर के साथ ही आस-पास के गावों में पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं जवानों को बार्डर पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। इस मौके पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इसके बाद वे छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में भी पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर उप निरीक्षक अशोक तिवारी, कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी, मुकेश सिंह, रोहित यादव , सौरभ जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। उधर, रायपुर थाना क्षेत्र में एएसपी ऑपरेशन टीएन त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जंगल में कांबिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed