फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Akhilesh cut cake on his birthday, distributed fruits among patients

Sonebhadra News: अखिलेश के जन्मदिन पर काटा केक, मरीजों में फल बांटा

Tue, 01 Jul 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh cut cake on his birthday, distributed fruits among patients
सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। पार्टी कार्यालय पर केक काटा और जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटकर अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

संगोष्ठी में सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आदिवासियों के नेता हैं। उनकी बेहतरी के लिए हर वक्त सोचते रहते हैं।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि आज ऐसे नेता का जन्मदिन है, जो दूरदर्शी नेतृत्व, समाजवादी मूल्यों के प्रतिबद्धता, प्रदेश के भविष्य को नई दिशा देने वाले, युवा सोच और जनसेवा से परिपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए सपा को मजबूत करें। राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा एवं पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने कहा कि अखिलेश यादव हर वर्ग के लोगों को एक साथ लेकर चलते हैं।
इस मौके पर जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल कुमार यादव, वेदमणि शुक्ला, रामप्यारे सिंह पटेल, सुरेश यादव, सुनील गोंड, अनिल प्रधान, सरदार पारब्रह्म सिंह, अशोक पटेल, कृपाशंकर चौहान, रमेश सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
उधर, बाइपास रोड स्थित समाजवादी चैरिटी ट्रस्ट की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सपा सांसद छोटेलाल खरवार, जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने संयुक्त रूप से किया।
डॉ. केडी सिंह पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव के जन्मदिन पर 123 मरीज का अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, शुगर जांच और उपचार किया गया। इस मौके पर डॉ. लोकपति सिंह, रामभरोसे सिंह, विवेक पटेल, सुरेश यादव, रामनिवास यादव, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
दुद्धी में कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में भर्ती मरीजों में मिठाई एवं फल वितरण किया। जिला पंचायत सदस्य बघाडू जुबेर आलम ने कहा कि प्रदेश में किसान, व्यापारी परेशान हैं। नौजवान बेरोजगार घूम रहा है। जनता फिर से अखिलेश सरकार को याद करने लगी है।
इससे पहले जुबेर आलम के आवास केक काटा गया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीसीएफ काॅलोनी में पौधरोपण किया। इस अवसर पर अविनाश यादव, परमेश्वर यादव, राजू शर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिनय जायसवाल बिट्टू, अजय यादव, सलाउद्दीन आदि मौजूद रहे।

कोन:
ब्लाॅक अध्यक्ष संतोष पासवान की अध्यक्षता में चांचीकला पुल के पास केक काटकर मनाया सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल ने कहा कि अखिलेश शोषित, वंचित लोगों की आवाज निरंतर आवाज उठाते रहते हैं।
कार्यक्रम में राममनोहर यादव, चंदन शर्मा, प्रमोद भारती, जोखन यादव, राजेंद्र, राकेश चौधरी, नवाज शरीफ, बाबूलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed