परिषदीय विद्यालयों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कचनरवा स्थित ज्योति जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में हुई। स्पर्धा में ब्लॉक के सभी परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खो-खो में अजनिया और कबड्डी में कोन की टीम विजेता रही।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रूबी मिश्रा, विशिष्ट अतिथि बीडीओ मो. तारिक व बीईओ देवमणि पांडेय ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के 50 मीटर की दौड़ में प्रावि. डेमोखाड़ी के सूरज कुमार, सौ मीटर में विपिन, दो सौ मीटर में अनिस्तम अंसारी प्रावि. लौगांबांध, उच्च प्राथमिक स्तर के 100 मीटर दौड़ में रामगढ़ के विजय, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ में केवाल के रामप्रवेश विजेता रहे। खो-खो के प्राथमिक स्तर में प्रावि. अजनिया की बालिका टीम, उच्च प्राथमिक स्तर में कचनरवा की बालिका टीम प्रथम स्थान पर रही। कबड्डी के प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर पर कोन की बालिका टीम विजेता रही। सभी प्रतिभागियों को बीईओ व अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य छवींद्र नाथ, ग्राम प्रधान कोन संतोष पासवान, रोरवा प्रतिनिधि अरविंद सिंह, त्रिवेणी इंटर कॉलेज के प्रबंधक ओमप्रकाश यादव, ग्राम प्रधान करईल शोभनाथ, एआरपी नीलमणि मिश्रा, संकुल शिक्षक मनीष त्रिपाठी, एआरपी नीलमणी मिश्रा, रामेशवर प्रसाद आदि मौजूद रहे।