{"_id":"5f5f9f7f8ebc3efba36d3c2a","slug":"ajay-increased-the-pride-of-the-district-by-establishing-a-world-record-in-yoga-sonbhadra-news-vns5472595115","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग में विश्व कीर्तिमान स्थापित कर अजय ने जिले का गौरव बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग में विश्व कीर्तिमान स्थापित कर अजय ने जिले का गौरव बढ़ाया
विज्ञापन
ओबरा। सोनभद्र चुर्क पुलिस लाइन में सोमवार को सोनभद्र पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने योग के क्षेत्र में विश्व कीर्तिमान स्थापित कर सोनभद्र जैसे अति पिछड़े जिले का नाम प्रदेश ही नहीं देश में स्थापित करने वाले योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक को बधाई दी है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोनभद्र जैसे इलाकों में योग जैसे विद्याओं को जन जन तक पहुंचा कर इस वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान जो उत्कृष्ट कार्य वर्ल्ड चैंपियन आचार्य अजय कुमार पाठक के माध्यम से निरंतर किया जा रहा है अति सराहनीय और राष्ट्रहित में उत्कृष्ट कार्य है। एसपी ने श्री पाठक को भगवान परशुराम की मूर्ति देकर सम्मानित भी किया। वहीँ सोनांचल सेवा मंच के संस्थापक सदस्य पवन यादव ने कहा कि योग गुरु श्री पाठक ने सोनभद्र का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। बता दें कि जनपद सोनभद्र के सिंदुरिया गांव के निवासी योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। बचपन से ही कई वर्षों से नंगे पैर चलकर समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्य करने के बाद योग में भी जनपद सोनभद्र के साथ-साथ अपना नाम पूरे भारत में अपने कार्यों के बल पर स्थापित किया है। योग के क्षेत्र में यह सभी युवाओं में एक प्रेरणा का स्रोत भी होगा जहां पर लोगों को रोजी रोटी की भी मशक्कत करनी पड़ती है वहां पर अजय कुमार पाठक ने पहाड़ी इलाकों में नंगे पैर जाकर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी में लोगों को कोविड-19 जैसी बीमारी से बचने के उपाय बताएं और साथ ही साथ योग के क्षेत्र में वर्ल्ड चैंपियन बनाकर युवाओं को योग के प्रति जागरूक करने का अति सराहनीय कार्य किया है।