{"_id":"5fa9851d8ebc3e9b897913f1","slug":"airport-road-construction-ongoing-construction-of-building-sonbhadra-news-vns5575345101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई अड्डा जाने वाली सड़क बनी, भवन बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई अड्डा जाने वाली सड़क बनी, भवन बनाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। स्थानीय हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में तब्दील करने का कार्य तेजी से चल रहा है। हवाई अड्डा जाने वाली सड़क बना दी गई है। बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। वेटिंग हॉल के भवन का निर्माण के लिए मिट्टी भराई का काम चल रहा है। हवाई अड्डा से जुड़े सभी कार्यों को 2021 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत केंद्र सरकार म्योरपुर हवाई पट्टी को हवाई अड्डा के रूप में तब्दील करा रही है। कार्य जल्द पूरा करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एजीएम की तैनाती कर दी है। अगस्त में जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया था। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को तालमेल बनाकर जल्द हवाई अड्डे का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की थी। इसके बाद कार्य में तेजी आई है। हवाई अड्डे की चहारदीवारी बनाने का काम अंतिम चरण में है। यात्रियों के टिकट, वेटिंग हाल के भवन निर्माण के लिए मिट्टी भराई का काम चल रहा है। हवाई अड्डा तक जाने वाली सड़क बना दी गई है।
हवाई अड्डा पर जहाजों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़े मोबाइल टावर हटा दिए गए हैं, जबकि बिजली के खंभों को हटाया जाना बाकी है। अंडरग्राउंड केबल बिछाने के बाद बिजली के खंभों को भी हटा दिया जाएगा। इसके अलावा बड़े भवनों को लगभग तोड़ा जा चुका है। प्रशासन हवाई अड्डा मार्ग पर पड़ने वाले भवनों के मालिकों को जल्द मुआवजा देने की तैयारी की जा रही है ताकि काम जल्द पूरा हो सके। इसके अलावा गवर्नमेंट ग्रांट की जमीन पर बसे लोगों को भी म्योरपुर एवं कुंडाडीह गांव में पट्टे पर जमीन दे दी गई है। कुछ अन्य प्रक्रिया पूरी होने पर जल्द ही संबंधित लोगों को वहां शिफ्ट करा दिया जाएगा। इस संबंध में जब पूछताछ की गई तो एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एजीएम महेंद्र भास्कर ने कहा कि वे कुछ बताने के लिए अधिकृत नहीं हैं।
विज्ञापन
वर्जन
हवाई अड्डा की जद में आने वाले गवर्नमेंट ग्रांट की जमीन पर बसे पांच लोगों को म्योरपुर और कुंडाडीह गांव में पट्टे पर आवासीय जमीन दी गई है। औद्योगिक परियोजनाओं के सीएसआर से धनराशि मिलते ही संबंधित भवन का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। हवाई अड्डा का कार्य 2021 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।-सुरेश चंद्र शुक्ला, तहसीलदार दुद्धी।