फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Airport built in Sonbhadra BJP minister assures 91 projects worth 117 crore rupees inaugurated

UP: सोनभद्र में जल्द बनेगा एयरपोर्ट, BJP के मंत्री ने दिया आश्वासन; 117.72 करोड़ की 91 परियोजनाओं का लोकार्पण

Wed, 26 Mar 2025 08:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 26 Mar 2025 08:47 PM IST
सार

जिले के प्रभारी रवींद्र जायसवाल ने सबसे पहले जिले के प्लास्टिक मुक्त अभियान से जुड़ते हुए कार्यक्रम स्थल पर टंगी बोरी में प्लास्टिक कचरा डाला। लोगों से आह्वान किया कि इस अभियान से जुड़कर जिले को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करें।

विज्ञापन
Airport built in Sonbhadra BJP minister assures 91 projects worth 117 crore rupees inaugurated
सोनभद्र में विकास परियोजनाओं की शुरुआत करते प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर परिसर में चल रही तीन दिवसीय प्रदर्शनी में दूसरे दिन जिले को 117.72 करोड़ की सौगात मिली। प्रदेश के स्टांप पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिले के प्रभारी रवींद्र जायसवाल ने विकास की कुल 91 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। 

विज्ञापन




इसमें 15.84 करोड़ की 11 कार्यों का लोकार्पण व 101.88 करोड़ से 80 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान उन्होंने जिले में तेजी से हो रहे विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि सोनभद्र बदल रहा है। जल्द ही यह देश के 112 अतिपिछड़े (आकांक्षी) जिलों की सूची से भी बाहर होगा।
विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। आठ वर्षों में हुए विकास कार्यों से जुड़े प्रदर्शनी को देखा। दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित की। आईटीआई के छात्रों को टैबलेट, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का किया गुणगान

संस्कृति विभाग के कलाकारों के समूह ने करमा नृत्य और लोक गीत के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आठ वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। सोनभद्र में विकास के नए आयाम लिखे जा रहे हैं। 

देश के 112 अति पिछड़े जिलों में शामिल जनपद सोनभद्र आज विकास के मामले में तीसरे पायदान पर है। म्योरपुर एयरपोर्ट के निर्माण की विधिक बाधाओं का समाधान करा दिया गया है, जल्द ही एयरपोर्ट का कार्य प्रारंभ होगा। 

कनहर सिंचाई परियोजना को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए शासन स्तर से 50 करोड़ की धनराशि निर्गत की गई है। कार्यक्रम में विधायक डॉ. अनिल मौर्य, डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश पटेल, ब्लाॅक प्रमुख सदर अजीत रावत, विकास मिश्रा, कृष्ण मुरारी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed