फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ahilyabai's birth anniversary is 300th day certificates were given to women of self-help groups

Sonbhadra News: अहिल्याबाई का जन्म त्रिशताब्दी दिवस, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया गया

Thu, 29 May 2025 07:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 29 May 2025 07:51 PM IST
सार

महारानी अहिल्याबाई का जन्म त्रिशताब्दी दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि अहिल्याबाई सफल उद्यमी और गृहणी थी जिनसे महिलाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
 

विज्ञापन
Ahilyabai's birth anniversary is 300th day certificates were given to women of self-help groups
कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर में बृहस्पतिवार को अहिल्याबाई होल्कर का जन्म त्रिशताब्दी ग्राम विकास विभाग की ओर से मनाया गया। महिलाओं को अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सफल गृहिणी और उद्यमी बनकर समाज में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने दीप जलाकर किया। सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। वह न केवल एक सफल गृहिणी रहीं, बल्कि रोजगार व उद्यम के क्षेत्र में भी सफल कार्य किया।
विज्ञापन


वह पहली महिला उद्यमी थीं, जिन्होंने सबसे पहले अपने हाथ से साड़ी बनाने का कार्य किया। महिला अगर चाहे तो वह कुछ भी कर सकती है। समूह की महिलाएं भी इनसे प्रेरणा लेकर सफल उद्यमी बनें। उपायुक्त स्वत: रोजगार सरिता सिंह ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर पर तमाम विपत्तियां आईं, बावजूद वह कर्तव्य पथ ने नहीं डिगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने महिलाओं के लिए अहिल्याबाई को उदाहरण बताया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने भी विचार रखा। स्वयं सहायता समूह के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह की 40 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैंक की ओर से सीसीएल लोन के रूप में 1.5 करोड़ का डमी चेक महिलाओं को दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed