फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   agitation for repair of road

सड़क मरम्मत के लिए प्रदर्शन

Wed, 07 Jun 2017 10:30 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Wed, 07 Jun 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
agitation for repair of road
राबर्ट्सगंज नगर पालिका के वार्ड तीन में सड़क व नाली की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन करते वार्डवासी।
राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर तीन अंबेडकर नगर के लोगों ने बुधवार को सड़क मरम्मत की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। शीघ्र सड़क की मरम्मत न कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।       
विज्ञापन


प्रदीप तिवारी, संतोष पासवान ने कहा कि हल्की बारिश में ही जल-भराव होने की वजह से राह चलना मुश्किल है। अगर तेज बारिश होगी तब तो परेशानी और बढ़ जाएगी। सपन तिवारी, अजय ने कहा कि सड़क की मरम्मत नहीं कराए जाने की वजह से नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को आने-जाने में हो रही है।
विज्ञापन


कमलेश, फूलनाथ तिवारी ने कहा कि पाइप बिछाए जाने की वजह से मनमाने ढंग से खुदाई कर  छोड़ दिए जाने से सड़क खराब हो गई है। इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। करन कुमार, विरेंद्र चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में पक्की सड़क का हाल कच्ची सड़क से भी बदतर हो गया है। कहा कि अगर शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं कराई जाएगी तो रहवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही हाल वार्ड नंबर छह का भी है। रहवासियों में सड़क पर हल्की बारिश के दौरान हुए जल-भराव से आक्रोश है। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में अशोक कुमार, राम सनेही, हरि गोविंद, रीतेश, पप्पू सोनी, अर्जुन, कुसुम, सीमा आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed