Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After threatening the teacher, a deadly attack was made on the son

Sonebhadra News: शिक्षिका को धमकी के बाद बेटे पर जानलेवा हमला

Fri, 11 Jul 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
After threatening the teacher, a deadly attack was made on the son
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के भैसवार गांव में एक निजी स्कूल की प्रधानाचार्य को घर आकर धमकी देने के एक दिन बाद उसके पुत्र पर रास्ते में जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आ रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

भैसवार निवासी प्रियंका सिंह ने घोरावल कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि वह एक निजी विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं। नौ जुलाई को शाम लगभग साढ़े 5 बजे गांव का सुरेश जोर-जोर चिल्लाते हुए कहने लगा कि उनके कारण कागजात में त्रुटि हुई है, जबकि कागजात मे कोई त्रुटि नहीं की गयी थी। आरोपी ने उनके लड़के अर्पित सिंह व उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके एक दिन बाद पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे इसके सिर व कान के पास चोट लगी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि आरोपी सुरेश के खिलाफ प्रकरण से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शुक्रवार को उसका चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed