फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After the rape, the accused of killing the girl was sent to jail

सात वर्षीय बच्ची के हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 08 Nov 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
After the rape, the accused of killing the girl was sent to jail
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है और तनाव की स्थिति है लेकिन शांति व्यवस्था बनी हुई है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

बीजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के सामने खेल रही सात साल की बच्ची का शुक्रवार की शाम अपहरण करने का आरोप लगाया गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिवम के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बच्ची की खोजबीन के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं थीं। इस बीच पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर शनिवार को देर रात बच्ची का शव बरामद किया गया था। प्रभारी निरीक्षक श्यामबहादुर यादव ने बताया कि आरोपी शिवम को एक निजी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव पुलिस बल की तैनाती की गई है। ताकि गांव में किसी भी प्रकार का कोई विवाद न हो। कहा कि बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed