फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After the death of the mother, the family created a ruckus

प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 19 Sep 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
After the death of the mother, the family created a ruckus
म्योरपुर। स्थानीय सीएचसी में मंगलवार को प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के काचन गांव निवासी मानती देवी (24) पत्नी रामप्रकाश को शुक्रवार की शाम प्रसव पीड़ा होने पर म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया था। शनिवार की सुबह करीब सात बजे महिला ने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि आठ बजे तक जिस नर्स की ड्यूटी थी उसने ठीक तरह से देखभाल नहीं की, नर्स की लापरवाही से मानती की मौत हो गई। हंगामा कर रहे परिजनों के मुताबिक प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे। बच्चे को जन्म देने के एक घंटे बाद महिला को पेट में दर्द महसूस हो रहा था। पति ने स्टाफ नर्स को कई बार बताया, लेकिन नर्स ने गंभीरता से नहीं लिया। पेट में दर्द बढ़ने से उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पति रामप्रकाश ने कहा कि मामले की जांच कर दोषी स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि महिला को नार्मल डिलीवरी से बच्चा पैदा हुआ था। जच्चा-बच्चा दोनों एकदम स्वस्थ थे, फिर भी महिला की मौत कैसे हुई पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल मेमो के माध्यम से म्योरपुर थाने को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed