फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After sterilization of women on the ground Letaya

नसबंदी के बाद महिलाओं को जमीन पर लेटाया

Thu, 14 Jan 2016 11:53 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Thu, 14 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
After sterilization of women on the ground Letaya
नगवां ब्लॉक के वैनी सीएचसी पर बुधवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब नसबंदी के बाद महिलाओं को जमीन पर लेटा दिया गया। इतना ही नहीं जनरेटर होने के बाद भी प्रकाश का प्रबंध नहीं किया गया, इसकी वजह से मरीज और साथी अंधेरे में तड़पते रहे।
विज्ञापन



इसकी शिकायत रात्रि में डीएम और सीएमओ से लोगों ने दूरभाष पर की। बावजूद इसके कोई सुधार नहीं हुआ और सारी रात जमीन पर ही अंधेरे में लोगों को गुजारना पड़ा।
विज्ञापन



नक्सल प्रभावित नगवां ब्लॉक क्षेत्र की महिलाओं के लिए नसबंदी कैंप वैनी सीएचसी पर लगा था। यहां पर दूर-दराज के गांवों से भारी संख्या में महिलाएं अपने साथियों के साथ नसबंदी कराने आई थीं। नसबंदी के बाद महिलाओं को अस्पताल में जमीन पर ही लेटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात्रि आठ बजे तक सभी लोगों को अंधेरे में ही रहना पड़ा, जबकि सीएचसी में जनरेटर की सुविधा है। इतना ही नहीं विशेष नसबंदी कैंप लगा था यहां पर तो प्रकाश की व्यवस्था निहायत जरूरी थी, बावजूद इसके किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।


ठंड के मौसम में कोई बेड और कंबल आदि न दिए जाने की वजह से लोग ठिठुरते रहे और बहुत सी महिलाओं को उल्टी भी होने लगी। लेकिन उनकी सुधि लेने के लिए कोई नर्स, डॉक्टर, एएनएम नहीं आई। अंधेरे में मोमबत्ती की रोशनी में बिलबिलाए लोग अस्तपाल के बाहर आकर शोरगुल शुरू कर दिया।


आसपास के लोग जब वहां पहुंचे और वाकये की जानकारी की तो संबंधित डॉक्टर से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ रहा। इसके बाद डीएम जीएस प्रियदर्शी और सीएमओ डॉ. यूके वर्मा से मोबाइल पर लोगों ने वाकये की जानकारी दी।



अधिकारियों ने जांच कराकर संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर फूलवंती, भगवंती, मंगरी, सुभवंती, शकुंतली, मुटुरी, शनिचरी, शान्ति, अर्शकली, कबुतरी, चंद्रावती, निशा आदि ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed