फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After seven days the temperature again fell below five degrees

Sonebhadra News: सात दिन बाद फिर तापमान पांच डिग्री से नीचे आया

Thu, 09 Jan 2025 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
After seven days the temperature again fell below five degrees
सोनभद्र। सोनांचल के तापमान में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। सात दिन बाद एक बार फिर से न्यूनतम तापमान लुढ़ककर कर 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे पहले दो जनवरी को 4.6 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम पारा गिरा था। बुधवार की रात में अधिक गलन रही। इसके साथ ही रात में छाए घने कोहरे का असर बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे तक रहा।
विज्ञापन

सुबह वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के साथ अन्य मार्गों पर हेडलाइट जलाकर वाहन चलते हुए देखे गए। हालांकि दिन का तापमान बढ़ने से लोगों को कुछ राहत मिली। चुर्क स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं आर्द्रता 70 प्रतिशत रहा। इसके मुकाबले बुधवार को न्यूनतम पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 17.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। इस तरह से बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। तब न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं सोमवार को अधिकतम पारा 21.6 व न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। पारा गिरने से रात में अधिक गलन रही। देर रात में घना कोहरा छा गया, जिसका असर दूसरे दिन सुबह नौ बजे तक रहा। इसके बाद धूप निकलने से कोहरा छंटने लगा।
विज्ञापन

---
खलियारी क्षेत्र में नहीं जल रहा अलाव
खलियारी। क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खलियारी बाजार बिहार बॉर्डर से सटा हुआ है। बिहार बॉर्डर तक के लोग खलियारी बाजार करने आते हैं। अलाव की व्यवस्था नहीं होने से राहगीर परेशान हैं। डॉ.आरपी यादव, मनोज जायसवाल, मनोज वर्मा, रामलाल जायसवाल, राजन जायसवाल, पंकज, प्रदीप आदि ने प्रशासन से अलाव जलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---

एक माह में आठ की गई जान, ठंड लगने का शक
सलखन। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत मारकुंडी ग्राम पंचायत के विभिन्न टोलों में पिछले एक माह में आठ लोगों की जान गई है। ग्रामीणों को शक है कि ठंड के चलते मौत हो रही हैं। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। प्रधान प्रतिनिधि सूरज सिंह यादव का कहना है कि 12 हजार आबादी वाले ग्राम पंचायत मारकुंडी में अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं हो सकी है। जिला प्रशासन पर्याप्त कंबल भी नहीं दे रहा है। बताया कि एक माह के अंदर सोमारू (90), शकुंतला (64), झरमनिया (90), राजकुमार (60), पुनवासी (61), साधु (55), मालती (50), रमेश (60), रामभरोस (60) और गनेश (55) की मौत हो चुकी है। प्रधान प्रतिनिधि ने डीएम से पर्याप्त कंबल उपलब्ध कराने की मांग की है।

---
तहसील प्रशासन ने गरीबों में बांटे कंबल

घोरावल। तहसील प्रशासन की तरफ से विकास खंड घोरावल के देवगढ़ ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बृहस्पतिवार को 100 लोगों में कंबल वितरित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार मौर्या ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिले, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। तहसीलदार नटवर सिंह, नायब तहसीलदार विदित तिवारी, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्या, ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह, आनंद प्रकाश पटेल रहे।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed