फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After reciting the farewell prayer, he prayed for peace

Sonebhadra News: अलविदा की नमाज पढ़कर मांगी अमन-चैन की दुआ

Sat, 29 Mar 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
After reciting the farewell prayer, he prayed for peace
रमजान माह के अंतिम जुमे पर अलविदा की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई। अलग-अलग मस्जिदों में दोपहर साढ़े 12 बजे से नमाज का क्रम शुरू हुआ जो शिफ्टवार दो बजे तक चला। नमाज पढ़ते हुए रोजेदारों ने अमन और शांति की दुआ मांगी।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारी मस्जिदों के बाहर गश्त करते रहे। एसपी अशोक कुमार मीणा ने पैदल गश्त संबंधित क्षेत्रों का जायजा लिया था। नगर के मेन चौक स्थित जामा मस्जिद, पूरब महाल की मस्जिद, नई बस्ती मस्जिद में अलविदा की नमाज के लिए रोजेदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन

अन्य जुमे पर किसी कारण मस्जिद में न पहुंचने वाले रोजेदार भी अलविदा की नमाज अदा करने के लिए समय से पहले ही पहुंच गए थे। इसके चलते बाहर भीड़ की स्थिति रही। शिफ्टों में नमाज पढ़ाई गई। उधर, दुद्धी कस्बे में अलविदा की नमाज पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जामा मस्जिद के अलावा मकतब जब्बरिया परिसर में भी नमाज पढ़ी गई। कस्बे के जामा मस्जिद में दोपहर 12.30 बजे अज़ान हुई। एक बजे हाफिज अब्दुल रज्जाक साहब की निगरानी में अक़ीदतमंदों ने नमाज अदा की। दूसरी नमाज मकतब जब्बरिया में डेढ़ बजे हाफिज मसऊद रजा की देखरेख में हुई।
इस दौरान ईद-उल-फितर की पहली नमाज मकतब जब्बरिया ईदगाह में सुबह 8 बजे और दूसरी नमाज जामा मस्जिद में 8.30 बजे पढ़ाए जाने भी का एलान हुआ। तीसरी नमाज कादरिया गर्ल्स काॅलेज में 9 बजे से पढ़ी जाएगी। अलविदा नमाज के दौरान सुरक्षा में एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, कोतवाल मनोज कुमार सिंह आदि चक्रमण करते रहे।

घोरावल:
जामा मस्जिद में मुफ्ती अरशद और नूरी मस्जिद में मौलाना सादिक रजा ने अलविदा जुमा की नमाज पढ़ाई। एसडीएम राजेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव, पीएसी के जवानों के साथ भ्रमण करते रहे। इस मौके पर मुमताज अली, इमरान मंसूरी, शाहबान अली, इनामुल हक, रमजान अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed