{"_id":"6935e0ef66a05f89b805f9c5","slug":"after-purchasing-the-pathology-kit-payment-of-rs-35-lakh-was-not-made-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-138486-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पैथाेलॉजी किट खरीदने के बाद साढ़े तीन लाख का नहीं किया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पैथाेलॉजी किट खरीदने के बाद साढ़े तीन लाख का नहीं किया भुगतान
विज्ञापन
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले सगे भाइयों ने रॉबर्ट्सगंज में पैथाेलॉजी किट आपूर्ति से जुड़ी फर्म खोल रखी थी। आरोप है कि वाराणसी से 14 लाख का किट खरीदा गया था लेकिन उसमें से साढ़े तीन लाख की रकम अदा नहीं की गई। विक्रेता फर्म के लोग बकाया न मिलने पर आरोपियों के घर पहुंचे तो उन्हें धमकियां दी जाने लगी। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
रजनी इंटर प्राइजेज की संचालक बघेल ने शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी फर्म पैथाेलॉजी जांच किट के विक्रय का व्यवसाय करती है। सगे भाई अनुज त्रिपाठी और अमित त्रिपाठी ने उनकी फर्म से 14.17 लाख रुपये का किट खरीदा।
तीन लाख रुपया बकाया रह गया, जिसे अदा नहीं किया गया। एक 50 हजार का चेक दिया था उसे भी बैंक ने खाते में पैसा न होने की बात कहते हुए लौटा दिया। गत 25 जुलाई को आरोपियों के घर तकादा करने गई तो बकाए की अदायगी से इंकार करते हुए धमकियां दी गई। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।