{"_id":"6432f00f886350bf74093476","slug":"after-investigation-the-department-gave-notice-attendant-sonbhadra-news-c-20-1-146224-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जांच के बाद विभाग ने परिचारक को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जांच के बाद विभाग ने परिचारक को दिया नोटिस
विज्ञापन
बभनी। क्षेत्र के दरनखाड़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पिछले माह छात्राओं के लिए प्रयोग में आने वाली सामग्री बरामद होने के मामले में प्रारंभिक जांच के बाद विभाग ने परिचारक को ही नोटिस दे दिया गया। जबकि छात्राओं के उपयोग में आने वाले सामान के साथ पकड़े जाने पर होमगार्ड ने वार्डेन का सामान बताया था।
जानकारी के अनुसार बभनी ग्राम पंचायत के दरनखांड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पिछले माह छात्राओं के लिए प्रयोग में आने वाली सामग्री बभनी मोड़ पर होमगार्ड के हाथों ले जाते समय ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। तब पकड़े गए होमगार्ड ने वार्डेन का बैग बताकर वहां से भाग निकला था। मामले की जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को होने पर तीन सदस्यीय खण्ड शिक्षा अधिकारी की टीम ने संयुक्त रूप से जांच कराई गई थी। जांच के दौरान बैग से बालिकों के उपयोग में होने वाली सामान बरामद हुए थे। अब शिक्षा विभाग मामले में परिचारक को सेवा समाप्ति का नोटिस थमा दिया है और जवाब मांगा है।
इस संबंध में भाजपा मण्डल मंत्री ने आरोप लगाया है कि विभाग मामले में लीपापोती कर रहा है। विभाग के चपरासी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मांग किया कि प्रकरण की उच्च स्तरीय तथा गोपनीय जांच हो तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। चपरासी उमेश कुमार कुशवाहा ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।