फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After GIS survey, new house tax will be imposed on all buildings in the city.

Sonebhadra News: जीआईएस सर्वे के बाद नगर के सभी भवनों पर नए सिरे से लगेगा गृहकर

Sat, 11 Jan 2025 12:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 12:07 PM IST
विज्ञापन
After GIS survey, new house tax will be imposed on all buildings in the city.
सोनभद्र। नगर पालिका बोर्ड ने नए गृहकर के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नगरीय क्षेत्र के सभी आवासीय, व्यावसायिक भवनों और अर्द्धनिर्मित प्लाटों का जीआईएस सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद उन पर प्रति वर्ग फीट के आधार पर मूल्यांकन नए सिरे से कर लागू होगा। शुक्रवार को हुई बोर्ड की बैठक में सभी सदस्यों ने इस पर सहमति जताई।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में नगर की सड़कों को जाम से मुक्त कराने के लिए पटरियों से अतिक्रमण हटाने और वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित करने पर भी सहमति बनी। चेयरमैन रूबी प्रसाद ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर का सर्वांगीण विकास करने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई। बैठक में राज्य वित्त, 15वां वित्त आयोग के टाइड व अनटाइड ग्रांट में उपलब्ध धनराशि और विभिन्न योजनाओं में अवशेष कुल 11 करोड़ की धनराशि के सापेक्ष नगर के सभी वार्डों में विकास कार्यों से संतृप्त करने के लिए कार्ययोजना की स्वीकृति दी गई। निकाय सीमा में सम्मिलित सभी सरकारी भूमि, तालाबों को निकाय के प्रबंधन में हस्तगत करने, नगर में पेयजल की व्यवस्था के लिए नए बोरिंग व टंकी आदि की स्थापना, जलनिकासी के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर कवर्ड नाला निर्माण, अवैध अतिक्रमण हटाने, वेंडिंग जोन निर्धारण, फूड स्ट्रीट हब आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। वित्तीय वर्ष में अब तक विभिन्न मदों में कराए गए कार्यों की सूची बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बैठक में ईओ विजय कुमार यादव सहित सभी वार्डों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकास के इन प्रस्तावों पर बनी सहमति
0 धर्मशाला रोड और चंडी तिराहा के पास जलनिकासी के लिए नाला निर्माण कराया जाएगा।
0 शीतला मंदिर के पास सड़क के दोनों तरफ पटरियों से अतिक्रमण हटेगा।
0 फ्लाईओवर के नीचे से अतिक्रमण हटाकर वेंडिंग जोन बनेगा।
0 नगर के मध्य वार्ड नंबर 15 में खाली पड़ी एक बीघा जमीन पर पार्क का निर्माण होगा।
0 सिविल लाइन रोड पर सिंचाई विभाग कार्यालय के समीप पटरी पर स्ट्रीट फूड हब का निर्माण किया जाएगा।
0 डायट परिसर के बाहर खाली पटरी पर वी वेंडिंग जोन का निर्माण किया जाएगा।
0 जाम से निजात के लिए पन्नूगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास बस स्टैंड को अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। ऑटो व ई-रिक्शा के लिए स्टैंड बनेंगे।

रामकुमार।  

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed