फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After four years, Obara got a registry office, 123 villages will be registered

Sonebhadra News: चार साल बाद ओबरा को मिला रजिस्ट्री कार्यालय, 123 गांवों की होगी रजिस्ट्री

Sat, 07 Sep 2024 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
After four years, Obara got a registry office, 123 villages will be registered
ओबरा। चार साल पहले तहसील बने ओबरा में अब जमीन की खरीद-बिक्री के लिए लोगों को अब रॉबर्ट्सगंज के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इस तहसील को अपना रजिस्ट्री कार्यालय मिल गया है। शनिवार को प्रदेश के स्टांप, पंजीयन व न्यायालय शुल्क मंत्री और जिले के प्रभारी रवींद्र जायसवाल ने ओबरा तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय का उद्घाटन किया। तहसील क्षेत्र के 123 गांवों की जनता को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में प्रभारी मंत्री ने जीरो टाॅलरेंस पर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। कहा कि सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए सरकार संकल्पित है। जिस भी स्तर पर गड़बड़ी होगी, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संकल्प को पूरा करने के लिए जनता को भी साथ देने की जरूरत है। इस मौके पर राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, एआईजी स्टांप योगेश कुमार, सोनांचल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, महामंत्री दिनेश पांडेय, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, कपूर चंद्र पांडेय, पुष्पराज पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

दान पत्र की सुविधा का चार लाख लोगों ने उठाया लाभ
उन्होंने रजिस्ट्री में दान पत्र की सुविधा को सरकार की नवाचार वाली पहल से प्रेरित बताया। कहा कि पांच हजार रुपये में दान पत्र की सुविधा शुरू की गई है। पहले एक करोड़ की संपत्ति भाई, बहन, बेटी, पोता सहित अन्य रिश्तों को दान में देने पर सर्किल रेट के अनुसार स्टांप शुल्क देना पड़ता था। अब सिर्फ पांच हजार रुपये में ही रजिस्ट्री हो जा रही है। प्रदेश के चार लाख से अधिक लोगों ने इसका लाभ उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed