फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After doing Bhoomi Pujan, the Minister of State distributed the certificate of residence.

Sonebhadra News: भूमि पूजन कर राज्यमंत्री ने बांटा आवास का प्रमाणपत्र

Sun, 10 Dec 2023 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
After doing Bhoomi Pujan, the Minister of State distributed the certificate of residence.
रेणुकूट। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने रविवार को पिपरी में रैन बसेरा और खाड़पाथर के सोनांचल इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के तहत लाभार्थियों में प्रमाणपत्र वितरित किया। इसके पहले उन्होंने आवास निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने की कोशिश सभी को करनी चाहिए। पूरे प्रदेश में चेरो, कोल, गोंड, खरवार के लोगों को शत प्रतिशत आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अंतिम पायदान पर व्यक्ति के उत्थान के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना से लोगों को रहने के लिए आवास दिया जा रहा है। पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह ने कहा कि नगर में जरूरतमंदों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। डूडा अधिकारी राजेश उपाध्याय ने कहा कि रेणुकूट नगर में 161 प्रधानमंत्री शहरी आवास स्वीकृत किए गए हैं। सभी लाभार्थियों को प्रथम किश्त की धनराशि दे दी गई है। शेष लोगों से जल्द आवेदन करने की की अपील की। चेयरमैन ममता सिंह ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि रेणुकूट नगर के लोगों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर मिले। इस मौके पर एडीएम सुभाष यादव, एसडीएम सुरेश राय, ईओ लल्लन राम यादव, अंशुमान सिंह, सीओ आशीष मिश्रा, राज वर्मा, ज्वाला सिंह, रानू सिंह, प्रभाकर गिरी, मोनू जायसवाल, ज्वाला सिंह, बब्बन गिरी, प्रदीप सिंह पिंटू, प्रीति सिंह, किरण सिंह, नीलम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed