फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After Collectorate, now 44 departments will be paperless

Sonebhadra News: कलेक्ट्रेट के बाद अब पेपरलेस होंगे 44 विभाग

Thu, 12 Dec 2024 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
After Collectorate, now 44 departments will be paperless
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट के बाद अब विकास कार्यों से जुड़े जिले के 44 विभाग भी पेपरलेस होंगे। यहां सारे कार्य कम्प्यूटर के माध्यम से ही किए जाएंगे। कर्मचारी डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से उस पर अपनी रिपोर्ट लगाकर आगे बढ़ाएंगे और संबंधित अधिकारी उस पर कार्रवाई करेंगे। ई-डिस्टि्रक्ट के तहत विभागों को पेपरलेस करने की कवायद तेज हो गई है। संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों का विवरण और डिजिटल हस्ताक्षर पोर्टल पर फीड किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकारी कामकाज को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए कई बदलाव किए जा रहे हैं। इसमें ई-डिस्टि्रक्ट भी शामिल है। इसके तहत विभागों का कामकाज पूरी तरह पेपरलेस कर दिया जाएगा। इससे जहां लेटलतीफी बंद होगी तो स्टेशनरी पर होने वाला खर्च भी कम होगा। पहले चरण में कलेक्ट्रेट में संचालित विभिन्न पटलों व विभागों को ई-डिस्टि्रक्ट से जोड़ा गया था। अब विकास कार्यों से जुड़े 44 विभाग इसके दायरे में आने वाले हैं। इसमें विकास विभाग, पीडब्ल्यूडी, महिला कल्याण, बाल विकास, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा, पंचायती राज, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण, युवा कल्याण विभाग, उद्योग, स्वास्थ्य, मनरेगा आदि शामिल हैं। विभाग के अधिकारियों के साथ प्रमुख पटलों के प्रभारियों के डिजिटल हस्ताक्षर तैयार कराए जाएंगे। इनका उपयोग वह अपने कामकाज में करेंगे। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में इस संबंध में अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed