{"_id":"682c8c5c1497d292e108f1ff","slug":"after-an-encounter-in-the-forest-the-police-caught-an-animal-smuggler-shot-in-the-leg-admitted-to-hospital-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: जंगल में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक पशु तस्कर को दबोचा, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: जंगल में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक पशु तस्कर को दबोचा, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
Tue, 20 May 2025 08:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 20 May 2025 08:28 PM IST
सार
रायपुर थाना क्षेत्र के तेनुआ जंगल में तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस पर फायर करके भागने का प्रयास कर रहे तस्कर पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। चार पशु मुक्त कराए गए।
विज्ञापन
तस्करों के साथ हुई मुठभेड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जौनपुर में तस्करों के वाहन से कुचलकर पुलिसकर्मी की मौत के बाद पशु तस्करों का नेटवर्क तोड़ने में पुलिस जुट गई है। मंगलवार को बिहार सीमा पर स्थित रायपुर थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चार पशु मुक्त कराए गए।
विज्ञापन
मुठभेड़ में तस्कर के पैर में गोली लगी है। उसे वैनी सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तस्कर की लंबी हिस्ट्रीशीट है। उस पर विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। सीओ सदर रणधीर मिश्र ने बताया कि मिर्जापुर के लालगंज से पिकअप में पशुओं को लेकर तस्करों के बिहार की ओर जाने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इस पर थाना रायपुर, घोरावल, पन्नूगंज और रामपुर बरकोनिया की टीम ने सतर्क होकर घेराबंदी शुरू की। तस्कर भौगोलिक स्थिति का लाभ लेते जंगल के रास्ते से भागने लगे। नगांव, दुल्लहपुर, सरईगढ़, नकटुआ बंधा की तरफ से तलाश करते हुए पुलिस टीम तेनुआ जंगल में पहुंची।
विज्ञापन
वहां झाड़ियों की आड़ में रास्ते के किनारे कुछ पशु दिखाए दिए, जिन्हें एक व्यक्ति जंगल की तरफ ले जा रहा था। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो तस्कर के दाहिने पैर में लगी और वह वहीं गिर गया। पुलिस ने वैनी सीएचसी में भर्ती कराया।
पूछताछ में उसकी पहचान रायपुर के सरईगढ़ निवासी अनिल प्रजापति उर्फ झगंटू के रूप में हुई। उसके कब्जे से चार पशु मुक्त कराए गए। पुलिस ने तमंचा-कारतूस भी बरामद किया। सीओ ने बताया कि अनिल प्रजापति पर रायपुर, पन्नूगंज थाने में पशु तस्करी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम में घोरावल एसओ रामस्वरुप वर्मा, पन्नगंज एसओ दिनेश प्रकाश पांडेय, रायपुर एसओ रामदरश राम, रामपुर बरकोनिया एसओ कमलनयन दुबे आदि शामिल रहे।