फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After 68 years, December 12 was again cold by seven degrees.

Sonebhadra News: 68 साल बाद फिर सात डिग्री तक ठंडा रहा 12 दिसंबर

Thu, 12 Dec 2024 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
After 68 years, December 12 was again cold by seven degrees.
सोनभद्र। सोनांचल में बृहस्पतिवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम पांच बजे अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। पूरे दिन चले सर्द हवा से लोग ठिठुरते रहे। दिन में धूप निकलने के बाद भी गलन से राहत नहीं मिली। इससे पहले वर्ष 1956 में 12 दिसंबर को 7.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड हुआ था।
विज्ञापन

जिले में करीब 10 दिनों से मौसम में परिवर्तन जारी है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। बृहस्पतिवार की सुबह अन्य दिनों की तुलना में गलन अधिक रही। पूरे दिन सर्द हवा चलता रहा। दिन में धूप निकली जरूर मगर सर्द हवा चलने से बेअसर साबित हुई। लोग पूरे दिन गर्म कपड़े पहने नजर आए। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार बुधवार को जनपद का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। इसके मुकाबले बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 7.0 व अधिकतम पारा 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह से 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान में बढ़ाेतरी हुई। करीब 68 साल पहले 1956 में 12 दिसंबर के दिन 7.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड हुआ था। इसी सप्ताह मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.8 व अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। सोमवार को न्यूनतम पारा 11.5 और अधिकतम पारा 26.4 डिग्री सेल्सियस तथा रविवार को न्यूनतम पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed