फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After 15 hours, the milkmen got electricity

15 घंटे बाद मिली दुद्धीवासियों को बिजली

Sun, 13 Sep 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
After 15 hours, the milkmen got electricity
दुद्धी । पूरे क़स्बे में शनिवार की रात्रि से रविवार की दोपहर तक 15 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। रविवार की दोपहर दो बजे बिजली आई, तब क़स्बा वासियों ने राहत महसूस की। शनिवार की रात्रि लगभग 10 बजे बिजलीं चली गयी और रात भर दर्शन नहीं दिए। पूरी रात लोग करवट बदल कर रात गुजारते रहे। बच्चे गर्मी से रात भर रोते बिलखते रहे। रात में इन्वर्टर जवाब दे गए।
विज्ञापन

सुबह तक बिजलीं नही आई ,बिजलीं नही होने से जलापूर्ति भी बाधित रही । लोग अपने अपने घरों के बाहर नलों की टोटियां निहारते रहे। हाल बेहाल लोगों ने जैसे तैसे अपनी सुबह की दिनचर्या शुरू की। बिजली रानी के दोपहर तक दर्शन नहीं हुए। घरेलू उपकरण सब शोपीस बने रहे। उधर, पॉवर कारपोरेशन अवर अभियंता आर हरेश ने बताया कि पिपरी - दुद्धी पॉवर लाइन के बीच फाल्ट आ गया था। कादल में एक स्थान पर इंसुलेटर खराब हो गया था। उसे दुरुस्त करा कर विद्युत व्यवस्था बहाल की गई। वहीं अन्य लाइन को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आंधी पानी में न्यू दुद्धी ,डूमरडीहा, अमवार वऔरकेवाल के चारों फीडरों की लाइन में फाल्ट आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed