{"_id":"5f8dc77e8ebc3e9bad32164c","slug":"advocates-are-out-of-work-sonbhadra-news-vns5538078127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामकाज से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामकाज से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। दी घोरावल बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को अधिवक्ता भवन में आयोजित की गई। इसमेें तहसीलदार न्यायालय में विभिन्न अविवादित नामांतरण वादों के लंबित मामलों पर विचार विमर्श किया गया। वहीं अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया और काम काज नही किया।
अध्यक्षता करते हुए दी घोरावल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला ने कहा कि न्यायालय तहसीलदार घोरावल में अविवादित नामांतरण वादों जैसे बैनामा, बख्शीशनाम, वसीयतनामा में नामांतरण आदेश समय से पारित नहीं किया जा रहा है, जिसके संबंध में तहसीलदार घोरावल से कई बार वार्ता किया गया। लेकिन वार्ता के बावजूद कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। अविवादित वादों के संबंध में समुचित कार्यवाही न होने से अधिवक्तागण क्षुब्ध हैं। वहीं अविवादित नामांतरण वादों के लंबित होने से वादकारियों को परेशानी हो रही है और उन्हें बार बार तहसील का चक्कर लगाना पड़ रहा है। बैठक में अधिवक्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। एसोसिएशन द्वारा इसकी प्रतिलिपि न्यायालय उपजिलाधिकारी, न्यायालय तहसीलदार, न्यायालय नायब तहसीलदार, न्यायालय चकबंदी अधिकारी को सूचनार्थ दे दी गई है। महामंत्री अरविंद सिंह, प्रयागदास, गोपाल सिंह,शिवजतन विश्वकर्मा, प्रदीप नारायण सिंह, आलोक कुमार सिंह,सुजीत कुमार यादव, कमलेश कुमार मौर्या, आशीष कुमार सिंह आदि रहे।