फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Advocate killing picketing in Sonbhadra

अधिवक्ता की हत्या के विरोध में धरना

Wed, 16 Mar 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला,सोनभद्र Updated Wed, 16 Mar 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Advocate killing picketing in Sonbhadra
वकीलों का विरोध प्रदर्शन
प्रतापगढ़ में अधिवक्ता जवाहर लाल मिश्र की गोली मारकर हत्या के विरोध में बुधवार को वकीलों ने राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में मौन जुलूस निकाला। न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए विरोध-प्रदर्शन करते हुए सुरक्षा की मांग उठाई। इस दौरान न्यायालय का कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन


सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने कहा कि प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरुद्ध लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ते जा रहे हैं। अधिवक्ता समाज अपने आप को काफी असुरक्षित महसूस कर रहा है। कहा कि हत्यारोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा मृतक अधिवक्ता के आश्रितों को मुआवजा दिलाया जाए। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के जगजीवन सिंह ने कहा कि वकीलों पर आए दिन हो रहे हमले और की जा रही हत्या से लोग दहशतजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी घटनाएं अब न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग करते हुए वकीलों की सुरक्षा की मांग उठाई। ओम प्रकाश पाठक, पीएन पांडेय, रमेश प्रसाद चौबे, राजेंद्र चौधरी, डीके मौर्या, अतुल पटेल, रमेश राम पाठक, सुरेंद्र कुमार पांडेय, अनिल मिश्रा, संतोष कुमार, प्रदीप पांडेय, पीए खान, अशोक कुमार पाठक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed