फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Adverse entry to Jal Nigam's XEN, salary of DC NRLM withheld

Sonebhadra News: जल निगम के एक्सईएन को प्रतिकूल प्रविष्टि, डीसी एनआरएलएम का वेतन रोका

Fri, 17 Jan 2025 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry to Jal Nigam's XEN, salary of DC NRLM withheld
सोनभद्र। सीएम डैश बोर्ड पर कई विभागों की प्रगति बेहद खराब मिली है। हर घर नल से जल के लिए कनेक्शन देने में विभाग फिसड्डी साबित हुआ है। जल निगम ग्रामीण के एक्सईएन को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। समूहों के बैंक क्रेडिट लिंकेज में खराब प्रगति पर डीसी एनआरएलएम का वेतन रोकते हुए तब तक भुगतान न करने का निर्देश दिया, जब तब प्रगति ठीक नहीं हो जाती।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई समीक्षा में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने शासन की विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। बीसी सखी योजना में डे एनआरएलएम बैंक क्रेडिट लिंकेज की योजना काफी खराब थी। इस पर डीसी एनआरएलएम के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया। कहा कि डीसी और एलडीएम समन्वय बनाकर बैंक क्रेडिट लिंकेज में प्रगति लाएं। नमामि गंगे योजना के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने में घरों को कनेक्शन देने की प्रगति खराब मिली। इस पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। राज्य पर्यटन विकास निधि की प्रगति भी ई श्रेणी में पाई गई, जिस पर पर्यटन अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई। वन विभाग की समीक्षा में पाया गया कि पूर्व में रोपे गए पौधों के सत्यापन में ज्यादातर पौधे जीवित नहीं मिले हैं, जिससे प्रगति बाधित हुई है। कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने डीएफओ सोनभद्र को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित करें। निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाय। लापरवाही बरतने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जाएगा। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, डीडीओ शेषनाथ चौहान, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, डीएसटीओ संतपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
इन अधिकारियों को भी मिली चेतावनी
स्वच्छ भारत मिशन योजना में प्रगति खराब पर डीपीआरओ, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं पूर्व दशम छात्रवृत्ति में खराब प्रगति पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, पोषण अभियान में खराब प्रगति पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, पशु टीकाकरण में खराब प्रगति पर पशु मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रगति खराब रहने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार से दैनिक विद्युत आपूर्ति करने में बरती जा रही शिथिलता व समय से ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर बिजली निगम रॉबर्ट्सगंज खंड के एक्सईएन को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed