फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Administrative Justice inspected the courts

प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने लिया न्यायालयों का किया निरीक्षण

Fri, 15 Apr 2022 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Administrative Justice inspected the courts
राबर्ट्सगंज न्यायालय परिसर का निरीक्षण करते हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति। - फोटो : SONBHADRA
इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने शुक्रवार को जनपद न्यायालय, अधिनस्त न्यायालयों, केंद्रीय कंप्यूटर कक्ष, अभिलेखागार कार्यालय, एडीआर भवन और न्यायालय परिसर का जायजा लिया। शौचालय की साफ-सफाई ठीक न होने पर कोर्ट मैनेजर को डांट लगाई।
विज्ञापन

प्रशासनिक न्यायमूर्ति गौतम चौधरी सबसे पहले जनपद न्यायालय पहुंचे और न्यायालय व कार्यालय का जायजा लिया। उसके बाद अन्य अधीनस्थ न्यायालयों, कार्यालयों, अभिलेखागार कार्यालय, केंद्रीय कंप्यूटर कक्ष को देखा। एडीआर भवन में पहुंचने पर वहां मौजूद पति-पत्नी के मामलों को सुलह समझौता के आधार पर सुलझाने को कहा। सीजेएम कोर्ट के बगल में स्थित शौचालय की साफ-सफाई न होने पर कोर्ट मैनेजर को कड़ी फटकार लगाई। वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में अधिकारियों, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

सोनभद्र बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति को ज्ञापन सौंपा। इसमें जनपद न्यायालय का निर्माण कराने, न्यायालयों में रिक्त पदों पर अधिकारियों की तैनाती, किशोर न्यायालय में अधिकारी की नई तैनाती किए जाने आदि मांगें शामिल रहीं। जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव ने मई और जून में प्रचंड धूप की वजह से मार्निंग कोर्ट सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक चलाए जाने की मांग प्रशासनिक न्यायमूर्ति से की जिसे उन्होंने मंजूरी दे दी। वकीलों के प्रतिनिधिमंडल में सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ल, एल्डर कमेटी चेयरमैन केएन मिश्र, पूर्व अध्यक्ष राजबली चौबे, महामंत्री सीपी शुक्ला, पवन मिश्र शामिल रहे। इस मौके पर एमएसीटी जिला जज संजय हरि शुक्ला, परिवार न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी, एडीजे प्रथम खलीकुज्ज्मा, सीजेएम एसके मिश्र, कोर्ट मैनेजर लीना, कौशल कुमार अस्थाना, सुरेश कुमार मिश्र, राजेश कुमार मिश्र, सतेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed