फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Administration should solve the drinking water crisis prevailing in Bhath areas: IPF

भाठ क्षेत्रों में व्याप्त पेयजल संकट को हल करे प्रशासन : आईपीएफ

Wed, 11 May 2022 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Administration should solve the drinking water crisis prevailing in Bhath areas: IPF
भाठ क्षेत्रों में पानी की कमी को देखते हुए बुधवार को इंडिया पीपुल्स फ्रंट (आईपीएफ) के जिला कमेटी सदस्य तेजधारी गुप्ता ने गांवों और मजरों का दौरा कर विज्ञप्ति जारी कर प्रशासन से पेयजल की समस्या को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भाठ क्षेत्र के लोझरा, पड़रवा, डैनिया, डूरियानार, मिर्चा धुरी, रणहोर, धुर्वा आदि गांवों व मजरों के अधिकांश गांवों में गंभीर पेयजल संकट है। भीषण गर्मी की वजह से तालाब, चेकडैम, बाऊली, कुओं आदि में पानी या तो सूख गया है या बेहद कम हो गया है। जलस्तर नीचे जाने और मरम्मत के अभाव में हैंडपंपों में पर्याप्त पानी नहीं है। प्रशासन को चाहिए कि पेयजल आपूर्ति व घरेलू उपयोग के लिए गांवों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें। टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने की मांग के साथ ही हैंडपंपों की हर हाल में मरम्मत व रिबोर कराने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि डिबुलगंज से डैनिया, पड़रवा एवं लोझरा-खजुरा संपर्क मार्ग अरसे से जर्जर हालत में हैं। डिबुलगंज से लोझरा घाट पर सड़क बेहद जर्जर है जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस मौके पर भैया राम, बाबू लाल, राधे, पन्नालाल, सुभाष, गोविंद, सोमारू, ददऊ, जवाहर लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed