{"_id":"5f2af2f68ebc3e3cb03fcbdb","slug":"administration-regarding-the-land-dispute-in-kanhaura-sonbhadra-news-vns5397493183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हौरा में भूमि विवाद को लेकर प्रशासन अलर्र्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्हौरा में भूमि विवाद को लेकर प्रशासन अलर्र्ट
विज्ञापन
सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के कन्हौरा गांव में भूमि को लेकर दो पक्षों में चल रहे रंजिश को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। एएसपी नक्सल डॉ. राजीव सिंह ने एडीएम को भूमि को लेकर चल रहे विवाद के प्रकरण में आगे की कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा है। एडीएम ने सदर एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को भूमि विवादों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करने का आदेश दिया है। ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। इसी क्रम में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने थाना प्रभारियों और खुफिया एजेंसियों को जिन गांवों में जमीन को लेकर विवाद होने की स्थिति है उनकी रिपोर्ट मुहैया कराने का आदेश दिया है। ताकि राजस्व कर्मियों के साथ पुलिस मौके पर जाकर विवादों का निस्तारण कर सकें। इसी क्रम में जुलाई 2020 में एलआईयू के निरीक्षक ने रायपुर थाना क्षेत्र के कन्हौरा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद के संबंध में सदर सीओ को रिपोर्ट सौंपी थी। सीओ ने एएसपी को मामले से अवगत करा दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन डॉ. राजीव कुमार सिंह ने एडीएम को पत्र भेजकर बताया है कि वर्तमान समय में धान की फसल का खेती करने का समय चल रहा है। कन्हौरा में चल रहे जमीनी विवाद को लेकर उभयपक्षों में काफी तनातनी की स्थिति बनी हुई है, जिससे किसी समय घटना घटित होने से इंकार नहीं किया जा सकता। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सदर एसडीएम को आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया गया है।