फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Administration has issued enough passes to construct toilets

शौचालय निर्माण के लिए प्रशासन ने जारी किए पर्याप्त पास

Sun, 26 Apr 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Administration has issued enough passes to construct toilets
सोनभद्र। सरकार ने सरकारी कार्य सोशल डिस्टेंस बनाकर कराने का निर्देश दिया है। इसके तहत जिले में शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। चार सौ से अधिक ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण शुरू हो गया हैै और तीन मई तक 13000 शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको लेकर डीएम एस. राजलिंगम ने पर्याप्त पास जारी कर दिया है ताकि निर्माण कार्य में किसी तरह की दिक्कत न आए।
विज्ञापन

शौचालय निर्माण के लिए पर्याप्त संख्या में सामग्री की उपलब्धता के लिए डीएम ने सभी आठ विकास खंडों में पर्याप्त संख्या में पास निर्गत कर दिया है। विकास खंडों से पास के लिए वेंडर एवं वाहन की संख्या मंगाई गई थी जिसको डीएम ने जारी कर दिया। डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि इस समय 400 से अधिक ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण का कार्य तेजी से प्रारंभ कर दिया गया है जिसमें 2200 से 2300 राजमिस्त्री कार्य कर रहे हैं। कार्य को और तेज बढ़ाने पर जोर भी दिया जा रहा है और शौचालय निर्माण पर जिला वार रूम से भी निगरानी की जा रही है। अभी बेस लाइन से जो लाभार्थी छूट गए थे (एनओएलबी) के तहत तीन मई तक 13 हजार शौचालय बना लिए जाएंगे जिसके लिए ग्राम पंचायत स्तर तक की कार्य योजना बना ली गई है। उस पर वार रूम से विधिवत मॉनिटरिंग की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed