फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Additional Commissioner Vindhyachal Mandal wrote a letter to DM to take action against ARTO

अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल ने एआरटीओ के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीएम को लिखा पत्र

Sat, 23 Jul 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Additional Commissioner Vindhyachal Mandal wrote a letter to DM to take action against ARTO
जिले में तैनात दोनों एआरटीओ की मिलीभगत से सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है। यही नहीं वह कार्य के प्रति रुचि तक नहीं ले रहे हैं। पिछले दिनों मिर्जापुर में हुई मासिक समीक्षा बैठक के बाद अपर आयुक्त रमेश चंद्र ने डीएम को भेजे पत्र में इसका उल्लेख किया है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर आख्या उपलब्ध कराते हुए यथोचित कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर रमेश चंद्र ने डीएम को भेजे गए पत्र में लिखा है कि मासिक समीक्षा बैठक में यह तथ्य संज्ञान में आया है कि सोनभद्र के एआरटीओ धनवीर यादव और पीएस राय प्रवर्तन के कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। एडीएम की ओर से जब कोई ओवरलोड वाहन को पकड़ा जाता है तब दोनों अफसर कार्यवाही में सम्मिलित होकर अपनी भूमिका बना लेते हैं जबकि उनकी ओर से स्वतंत्र रूप से ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाता। मासिक समीक्षा के दौरान उपलब्ध प्रवर्तन कार्य संबंधी विवरण पत्र में ऐसा कोई विवरण प्रकाश में नहीं आया जिससे परिलक्षित हो कि उनके द्वारा प्रवर्तन का कार्य किया गया है। उनके इस कृत्य से एक ओर जहां अवैध परिवहन आदि से राजस्व की क्षति हो रही है, वहीं दूसरी ओर ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। दोनों एआरटीओ के कार्यों की विस्तृत एवं गहन समीक्षा कर उनके कार्यप्रणाली और कार्य संबंधी आचरण पर अधिकतम एक सप्ताह के अंदर आख्या उपलब्ध कराते हुए कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed