फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Additional buses will run from Maa Vindhyavasini Dham

Sonebhadra News: मां विंध्यवासिनी धाम के लिए सोनभद्र से चलेंगी अतिरिक्त बसें

Sat, 14 Oct 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Additional buses will run from Maa Vindhyavasini Dham
सोनभद्र। मां विंध्यवासिनी धाम में 15 अक्तूबर से शुरू हो रहे नवरात्र मेले के मद्देनजर सोनभद्र एवं विंध्यनगर डिपो से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अन्य रूट की बसें हटाकर मिर्जापुर रूट पर संचालित की जाएंगी। त्योहारी सीजन से पहले परिवहन निगम खड़ी बसों के संचालन की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

सोनभद्र डिपो में 56 और विंध्यनगर डिपो में 48 बसें हैं। जिनका संचालन वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के साथ ही प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर सहित अन्य रूटों पर हो रहा है। दोनों डिपो के अलावा सोनभद्र जिले से मिर्जापुर, चंदौली, जीरो रोड, चारबाग, प्रयागराज, काशी सहित अन्य डिपो की बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

सोनभद्र डिपो के एआरएम के अनुसार मिर्जापुर मार्ग पर इस समय सोनभद्र डिपो की सात बसों का संचालन हो रहा है। इसके साथ ही मिर्जापुर, जीरो रोड सहित अन्य डिपो की बसों का संचालन हो रहा है। विंध्याचल नवरात्र मेले के लिए सोनभद्र डिपो की अतिरिक्त बसें बढ़ाई जाएंगी। जो नवरात्र मेले तक जिले के विभिन्न रूटों से होते हुए विंध्याचल तक जाएंगी। मिर्जापुर-विंध्याचल रूट पर यात्रियों की संख्या के अनुपात में बसें बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों की मरम्मत में जुटा विभाग

रोडवेज बस स्टेशन राबर्ट्सगंज परिसर में कलपुर्जे के अभाव में करीब चार बसें खड़ी हैं, जबकि तीन से चार बसों का संचालन चालक के अभाव में नहीं हो पा रहा है। संविदा चालकों को बुलाते हुए इन बसों को नवरात्र में संचालित कराया जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है।


विंध्याचल नवरात्र मेला के दौरान सोनभद्र डिपो की अतिरिक्त बसें मिर्जापुर रूट पर चलाई जाएंगी। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। खड़ी बसों को त्योहारी सीजन से पहले शुरू कराया जाएगा। - विश्राम कुमार, एआरएम-सोनभद्र डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed