{"_id":"61c0c77212668329b228dd7a","slug":"action-will-be-taken-if-bonfire-is-not-lit-in-public-places-sonbhadra-news-vns6290504100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जले अलाव तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जले अलाव तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड के दस्तक देने के बाद से ही जिले के सभी नगर निकायों के सार्वजनिक स्थलों पर डीएम ने अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। अलाव की व्यवस्था न होने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आदेश मिलने के बाद से ही नगर के बढ़ौली समेत अन्य जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई है। लेकिन, जिले के कई नगर निकायों में अलाव नहीं जल रहे हैं।
जिले ठंड ने विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया है। हाड़कंपा देने वाली ठंड से गरीब तबकेे लोग बेहाल होने लगे हैं। सोमवार को राबट्र्सगज नगर और आसपास के इलाकों का तापमान पांच डिग्री के नीचे पहुंच गया था। इसको देखते हुए जिलाधिकारी टीके शिबू ने नगर पालिका राबट्र्सगंज, नगर पंचायत घोरावल, चुर्क-गुर्मा, चोपन, ओबरा, डाला, रेणुकूट, दुद्वी, पिपरी और अनपरा के अधिशासी अधिकारियों को बस स्टैंड समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने का निर्देश दिया है। चेताया है कि अलाव न जलने की शिकायत मिलने जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होगी। हालांकि राबट्र्सगंज के बढ़ौली चौक, धर्मशाला चौक समेत अन्य जगहों पर अलाव जलने लगा है।