फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action will be taken against those who convert by giving temptation

प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 15 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who convert by giving temptation
आदिवासी बहुल क्षेत्र के लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने वाले लोगों पर विधायक ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है। दुद्धी में पत्रकारों से वार्ता में विधायक रामदुलार गोंड ने कहा कि आदिवासी संस्कृति और सभ्यता पर ग्रहण बनने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए पुलिस-प्रशासन के अफसरों से वार्ता भी की गई है। विधायक ने दुरूह गांव करहिया, बोधाडीह, औराडंडी में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनीं।
विज्ञापन

बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत कई बिंदुओं पर ग्रामीणों ने समस्याएं बताई। कई ग्रामीणों ने घर में मीटर लगाने के बाद बिना बिजली के ही बिल भेजने की शिकायत की। कहा कि पोल से तार उनके घर नहीं खींचे गए। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के बारे में भी बताया। विधायक ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों से मिली शिकायतों को नोट किया गया है। संबंधित अधिकारियों से इस पर वार्ता कर समाधान कराया जाएगा। बालिकाओं की शिक्षा के लिए पहल कर इंटर कॉलेज खोलवाने और स्वास्थ्य के लिए एक सेंटर भी खोलवाने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सरकार की बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नहीं है। उसके लिए बीडीओ को निर्देशित किया गया है कि शीघ्र ही सभी कल्याणकारी विभागों का कैंप लगवाकर पात्र लाभार्थियों को उसका लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed