फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action should be taken against those who disturb the purchase of paddy

धान खरीद में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई

Wed, 19 Jan 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against those who disturb the purchase of paddy
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते किसान संघ के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
क्रय केंद्रों पर धान खरीद के दौरान होने वाली समस्याओं को दूर कराने की मांग को लेकर बुधवार को भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल एडीएम और जिला विपणन अधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने धान खरीद में गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने केंद्रों पर पड़े धान की खरीद सुनिश्चित करने और खरीद किए गए धान को पोर्टल पर फीड करने की मांग की। पीसीएफ के केंद्रों का बंद पोर्टल खुलवाने की मांग के साथ केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों के तौल किए गए धान में मनमानी कटौती करने के प्रति नाराजगी व्यक्त की। कहा कि कई केंद्रों पर नियमों को ताख पर रख कर धान की खरीद की जा रही है। काशी प्रांत के उपाध्यक्ष रामजी सिंह मौर्य, प्रांत मंत्री सदानंद, जिलामंत्री प्रभु पाल मौर्य, संरक्षक चंद्रभूषण पांडेय, घनश्याम मौर्य, संजीत सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, उदय प्रताप, लक्ष्मण द्विवेदी, रामकेश यादव, हरिशंकर सिंह, राज बहादुर, आनंद प्रकाश सिंह, राजाराम मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed