फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action on encroachment created panic

अतिक्रमण पर कार्रवाई से मची खलबली

Wed, 16 Sep 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Action on encroachment created panic
शक्तिनगर। क्षेत्र में अतिक्रमण कर अवैध तरीके से किए गए निर्माणों को बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गिरा दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस व एनसीएल सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन से कई निर्माणों को ढहा दिया गया। क्षेत्र में सार्वजनिक उपक्रमों (कोयला व बिजली परियोजनाओं) की भूमि पर अवैध कब्जा कोई नई बात नहीं है। नया यह है कि शक्तिनगर-अनपरा फोरलेन निर्माण के जद में आने वाले अतिक्रमण को हटाए जाने से अतिक्रमणकारी उपक्रमों की दूसरी खाली जमीनों पर कब्जा शुरू कर दिया है। इसी तरह की कब्जा की शिकायत एनसीएल खड़िया कोयला क्षेत्र के प्रबंधन को मिली। बताया गया कि कोल प्रोजेक्ट की खाली पड़ी भूमि पर कब्जा हो रहा है। सूचना के बाद एनसीएल प्रबंधन ने गंभीरता दिखाया। कब्जा की जानकारी पुलिस को देने के साथ एनसीएल के सुरक्षा अधिकारी व कर्मचारी मशीन के साथ बस स्टैंड इलाके में पहुंच गए और अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू कर दिया। इससे कब्जा करने वालों में खलबली मच गई। सुरक्षा कर्मियों ने घंटे भर में कई निर्माण ध्वस्त कर दिया और पाइप व टीनशेड के जरिए किए जा रहे कब्जे को विफल कर दिया। कार्रवाई के दौरान खड़िया परियोजना के सुरक्षा अधिकारी केडी दुबे, शिवेंद्र, श्रम संगठन के पदाधिकारी शैलेंद्र चौबे, निजी सुरक्षाकर्मी व पुलिस के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed