फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused of raping a minor arrested

Sonebhadra News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 May 2024 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping a minor arrested
करमा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस पहले से मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में बताया कि एक युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर घर से भगा ले गया। उसकी पुत्री को आरोपी ने पहले एक स्थान पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। फिर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस अपहरण, मारपीट, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने आरोपी राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के बकाही निवासी बृजेश मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अवनीश सिंह, कांस्टेबल मुरलीधर राय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed