फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused of killing son of retired projet worker arrested after five years

रिटायर्ड परियोजना कर्मी के पुत्र की हत्या का आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार

Thu, 20 May 2021 06:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing son of retired projet worker arrested after five years
ओबरा। सेवानिवृत्त परियोजना कर्मी के पुत्र की 2016 में हुई हत्या के फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को तहसील के सामने से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ओबरा अभय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के बिल्ली गांव स्थित पोखरे के समीप रह रहे सेवानिवृत्त परियोजना कर्मी राजेश्वर सिंह के पुत्र अजय शेखर सिंह की हत्या बीते आठ सितंबर 2016 को हुई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। वहीं इस मामले में न्यायालय से जारी वारंट को लेकर दबिश देने के साथ ही धारा 82 की कार्रवाई के लिए पुलिस बृहस्पतिवार को उक्त आरोपी के घर गई थी। आसपड़ोस में रह रहे लोगों ने बताया कि घर के लोगों को कोरोना होने के चलते इस समय घर पर कोई नहीं है। साथ ही लोगों ने यह भी बताया कि आरोपी शब्बीर अहमद पुत्र शहबूब अली निवासी बेला परसा, थाना बसखारी, जिला आंबेडकर नगर ओबरा तहसील पर किसी वकील से मुलाकात करने गया है। सूचना मिलते ही एसआई चंद्रभान सिंह द्वारा सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे के करीब आरोपी को तहसील के सामने से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed