फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused of embezzling Rs 30,000 in the name of depositing electricity bill

Sonebhadra News: बिजली बिल जमा कराने के नाम पर 30 हजार रुपये हड़पने का आरोप

Sat, 06 Jun 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling Rs 30,000 in the name of depositing electricity bill
बिजली बिल जमा कराने के नाम पर लिए गए रुपये वापस न करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली राॅबर्ट्सगंज में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। राॅबर्ट्सगंज शहर के विकास नगर काॅलोनी निवासी सत्य प्रकाश सिंह ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनकी पत्नी आरती सिंह के नाम पर विद्युत कनेक्शन है। इसके बिजली बिल संबंधी कार्य कराने के लिए उन्होंने वर्ष 2020 में राहुल नाम के व्यक्ति को 50 हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि राहुल ने बिजली निगम का कार्य नहीं कराया और न ही पूरी धनराशि वापस की। पीड़ित के अनुसार कई बार रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने केवल 20 हजार रुपये लौटाए। शेष 30 हजार रुपये अब तक नहीं दिए गए हैं। कोतवाल रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि प्रार्थना पत्र की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed