फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused of defrauding the government of 1.40 crores arrested

Sonebhadra News: सरकार को 1.40 करोड़ का चूना लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Jun 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Accused of defrauding the government of 1.40 crores arrested
चोपन (सोनभद्र)। फर्जी ई-प्रपत्र के जरिए सरकारी राजस्व को 1.40 करोड़ का चूना लगाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1.88 लाख रुपये भी बरामद हुए। इस मामले में पुलिस को उससे पूछताछ में कई अहम जानकारियां भी मिली हैं। इसके आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि गत 27 मई को ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार ने चोपन थाने में जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि भंडारण लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से ई-प्रपत्र सी जनरेट कर राज्य सरकार को रायल्टी व खनिज मूल्य सहित लगभग एक करोड़ 39 लाख 4 हजार 640 रुपये के सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाई गई। इसमें एस. कंस्ट्रक्सन एंड सप्लायर्स बिल्ली मारकुंडी के पार्टनर सत्य प्रकाश केशरी निवासी शिवनगर काॅलोनी ओबरा, मां दुर्गा माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन मीतापुर के गणेश कुमार अग्रवाल निवासी राम मंदिर काॅलोनी ओबरा, इसी फर्म के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्याम कुमार प्रजापति निवासी जूड हरचन जिला चंदौली, आशुतोष मिश्रा निवासी गौरव नगर चोपन, रविकांत पांडेय निवासी अहरौरा व अन्य अज्ञात के विरुद्ध धारा जालसाजी, गबन, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की थी।
विज्ञापन

विवेचना चौकी प्रभारी डाला एसआई राजेश प्रताप सिंह कर रहे हैं। विवेचना के दौरान मास्टर माइंड के रूप में दीपचंद द्विवेदी निवासी विसुंदरपुर सिविल लाइन थाना कोतवाली मिर्जापुर का नाम भी सामने आया। उसी के जरिए फर्जी तरीके से प्रपत्र तैयार कर रविकांत पांडेय के माध्यम से आशुतोष मिश्रा को दिया जाता था। सीओ ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार की सुबह आरोपी रविकांत पांडेय को छपका से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से फर्जी ई-प्रपत्र सी की बिक्री के बदले कमीशन के रूप में मिले 1.88 लाख रुपये व एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी डाला राजेश प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed