फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   According to roster arrested for not opening shop

रोस्टर के अनुसार दुकान न खोलने पर गिरफ्तार

Wed, 06 May 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
According to roster arrested for not opening shop
सोनभद्र। पुलिस प्रशासन ने रोस्टर के विपरित दुकानों को खोलने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार की रात राबर्ट्सगंज नगर में रूट मार्च के दौरान पुलिस ने मोबाइल रिचार्ज करने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। मना करने के बाद भी रात में दुकानदार ने दुकान खोल रखी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस कायम करते हुए उसे मुचलके पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए घोषित लॉकडाउन के बीच ग्रीन जोन में जिला होने के कारण डीएम एस. राजलिंगम ने कुछ शर्तों के साथ जरूरत के सामान वाली दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने शहरी क्षेत्रों में किन दुकानों को कब खोलना है, इसका रोस्टर भी जारी कर दिया है। रोस्टर के अनुरूप दुकानें खोले जाने व निगरानी के लिए एसपी आशीष श्रीवास्तव ने जिले में पुलिस की 44 टीमों का गठन किया है। टीमों को लॉक डाउन का पालन करते हुए रोस्टर के अनुरूप दुकानों को न खोलने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे राबर्ट्सगंज में फोर्स के साथ सीओ राजकुमार त्रिपाठी की अगुवाई में कोतवाल मिथिलेश मिश्रा और चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान पुलिस रोस्टर को दरकिनार कर दुकान खोलने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए राबर्ट्सगंज निवासी दुकानदार के खिलाफ लॉक डाउन के उल्लंघन का केस दर्ज करने के बाद उसे मुचलके पर जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed