{"_id":"612c72798ebc3e17096d12cb","slug":"accident-in-sonebhadra-hindalco-employee-killed-after-hit-by-truck-in-renukoot-who-fell-on-road-after-colliding-with-dog","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में हादसाः कुत्ते से टकराकर सड़क पर गिरा बाइक सवार हिंडाल्को कर्मी, ट्रक से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में हादसाः कुत्ते से टकराकर सड़क पर गिरा बाइक सवार हिंडाल्को कर्मी, ट्रक से कुचलकर मौत
Mon, 30 Aug 2021 11:24 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:24 AM IST
सार
हिंडाल्को में तैनात आरके सिंह (42) की रविवार को नाइट शिफ्ट थी। ड्यूटी पूरी कर सुबह वह प्लांट से निकलकर कैंप ऑफिस के समीप स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। पुलिस चौकी के समीप अचानक एक कुत्ता उनकी बाइक के सामने आ गया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के रेणुकूट में पुलिस चौकी क्षेत्र से चंद कदमों की दूरी पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में हिंडाल्को कर्मी की मौत हो गई। ड्यूटी से लौट रहे हिंडाल्को कर्मी की बाइक कुत्ते से टकराने के बाद असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। सामने से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। मौके पर ही हिंडाल्को कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हिंडाल्को में तैनात आरके सिंह (42) की रविवार को नाइट शिफ्ट थी। ड्यूटी पूरी कर सुबह वह प्लांट से निकलकर कैंप ऑफिस के समीप स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। पुलिस चौकी के समीप अचानक एक कुत्ता उनकी बाइक के सामने आ गया।
विज्ञापन
असंतुलित होकर सड़क पर पलटी बाइक अनपरा की तरफ जा रही ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार हिंडाल्को कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी मनीष द्विवेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन