फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   accident in Sonbhadra Driver dead buried in coal tried to escape after trailer overturned

UP: कोयले में दबकर थम गईं चालक की सांसें, ट्रेलर पलटने के बाद की थी बचने की कोशिश; सोनभद्र में हुआ हादसा

Wed, 21 May 2025 01:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 21 May 2025 01:01 PM IST
सार

UP Accident: यूपी के सोनभद्र में हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से कोयले के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी माैत हो गई थी।

विज्ञापन
accident in Sonbhadra Driver dead buried in coal tried to escape after trailer overturned
सोनभद्र में हुआ दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Sonbhadra: सोनभद्र के अनपरा थानाक्षेत्र के रींवा-रांची हाईवे के औड़ीमोड़ के दुल्लापाथर में बीती रात अनियंत्रित ट्रेलर पलट गई। दुर्घटना में कोयले के नीचे दबने के कारण चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

विज्ञापन


राजस्थान प्रांत के अलवर जिला के गोविंदगढ़ निवासी इमरान (35) पुत्र स्व. राजू मंगलवार को सिंगरौली के एनसीएल गोरबी कोयला खदान से कोयला लेकर अनुपपुर जिला के लिए निकला था।
विज्ञापन


जैसे ही वह सिंगरौली से यूपी के सीमा में प्रवेश किया, इसी दाैरान दुल्लापाथर के आगे आरपीएल पेट्रोल पंप के समीप चढ़ाई पर उतरते समय ट्रेलर अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे 11 हजार हाईटेंशन बिजली के खंभे को तोड़ते हुए ट्रेलर गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक केबिन से बाहर तो निकला लेकिन वह कोयले में दब गया। पीछे से आ रही कंपनी के अन्य वाहनों के चालक को रोककर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अन्य चालकों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed