फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accident happened while tying iron bar nine workers seriously injured four referred to Varanasi railway work going on

सोनभद्र : सरिया बांधते वक्त हुआ हादसा, नौ श्रमिक गंभीर रूप से घायल, रेलवे का चल रहा काम

Tue, 29 Mar 2022 03:38 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, म्योरपुर (सोनभद्र)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, म्योरपुर (सोनभद्र) Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 29 Mar 2022 03:38 PM IST
सार

म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से में स्थित पुल संख्या-35 के निर्माण के लिए सोमवार रात की गई शटरिंग और उस पर बिछाई गई सरिया अचानक गिर गई।

विज्ञापन
Accident happened while tying iron bar nine workers seriously injured four referred to Varanasi railway work going on
सेटरिंग गिरने से हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात हादसा हो गया। हादसे में सरिया बांध रहे नौ श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें चार की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद डिविजन के गढ़वा से चोपन रेलखंड पर रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य चल रहा है। श्रमिक सरिया बांधने का काम कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। जिसमें नौ श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल श्रमिकों को उपचार के लिए हिंडालको स्थित चिकित्सालय में भर्ती किया गया, जहां से चार की हालत को गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से में स्थित पुल संख्या-35 के निर्माण के लिए सोमवार की रात को लगाई गई शटरिंग और उस पर बिछाई गई सरिया अचानक गिर गई। हादसे में नाइट शिफ्ट में काम कर रहे नौ श्रमिक उमेश (24), मुन्नालाल (22), अक्षय (26) और सोनू (22), उमेश पाल (30), राज कुमार (28), आनंद (32), रोशन (27) और श्याम किशोर (34) गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे लाइन दोहरीकरण के कार्य का ठेका लेने वाली कंपनी पेटी कांट्रैक्टर के जरिए निर्माण कार्य करवा रहे हैं। प्रधान दिनेश जायसवाल ने घटना को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कंपनी लगातार श्रमिकों के शोषण और उनके सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है। हादसे की जानकारी के बाद एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी, तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव तथा थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने दोपहर बाद घटनास्थल का जायजा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed